यह बनारस है, यहां कोई कप गिलास किसी के लिए आरक्षित नहीं – सौरभ श्रीवास्तव

वाराणसी, 03 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रातः काल जनसंपर्क के बाद चाय की दुकान पर चाय पीते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि यह बनारस है, यहां कोई कप गिलास किसी के लिए आरक्षित नहीं है। बनारस में कुल्हड़ में ही चाय पीना आज भी लोगों को पसंद है। यहां गिलास और कप से ज्यादा कुल्हड़ पसंद किया जाता है, जिसमें सभी बिना किसी भेदभाव के चाय पीते हैं।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी कहते है, चाय की दुकान पर शीशे के कप सवर्णो के लिए, कागज या प्लास्टिक के कप और मिट्टी के कुल्हड़ दलितों के लिए रखे जाते हैं। मुझे तो यह ज्ञान अब जाकर मिला, जबकि बचपन से जब भी चाय की दुकान पर गए, कुल्हड़ में ही चाय मांगी। जो स्वाद कुल्हड़ की चाय में है, वह और किसी में नही।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.