राम भक्तों ने निकाली बारात, जनकपुरी में प्रभू श्री राम ने किया सीता का वरण

नई टिहरी, 20 अक्टूबर । जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंगशील में देवलसारी-बंगशील आदर्श रामलीला समिति की ओर से संचालित रामलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का भव्य मंचन किया गया। विवाहोत्सव हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। लीला के अनुसार भगवान श्रीराम की बारात के आयोजन के लिए सिरवा और भूयासारी को मिथिलापुरी के रूप में सजाया गया।

मिनी मिथिलापुरी में पंडित बालकृष्ण कोठारी ने विवाह की रस्में संपन्न कराईं और राम बारात की मेजबानी भी की। विवाह प्रसंग के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम के पात्र में विमल नौटियाल, लक्ष्मण के पात्र में दुर्गेश तथा माता सीता के पात्र में हेमंत चमोली ने शानदार अभिनय किया। राम-सीता विवाह के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ग्रामीणों ने सीता-राम के जयकारे लगाए। कहा कि रामलीला हमें जीवन में सत्य और पिता के वचनों की लाज रखने की सीख देती है। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विजेंद्र पंवार, संरक्षक वीरेंद्र दत्त नौटियाल, निर्देशक कमल किशोर नौटियाल, सचिव महावीर राणा, संगीत निर्देशक शांति चमोली, महिपाल राणा, जगत राणा, प्रेम सिंह राणा, बच्चन सिंह राणा, गोविंद राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.