ईडी ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा.

देशभर में आज सावन के पहले दिन शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। इस बीच आज उज्जैन के महाकलेश्वर मंदिर में पुजारियों ने भस्म आरती की। देश के कई राज्यों में शिवभक्त शिवलिंग के आज दर्शन करते दिख रहे हैं।

दूसरी ओर श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच हो रहे विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी अब काबू में आते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे जो बुधवार को मालदीव भाग गए थे, अब सिंगापुर भागने की तैयारी में हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, जो अब एक कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं उन्होंने देश में आपातकालकी स्थिति घोषित कर दी है और पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे माले से सिंगापुर जाने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की निर्धारित उड़ान से सिंगापुर के लिए नहीं गए हैं। राजपक्षे अपनी पत्नी इओमा राजपक्षे और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ आज रात सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं। मालदीव मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति के लिए एक निजी विमान पर बातचीत चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.