किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय की रैली.

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान निजी वाहनों पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

रैली को संबोधित करते हुए भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण नहीं होगा, अग्निपथ योजना समाप्त नहीं होगी, मनरेगा योजना को खेती से नहीं जोड़ा जाएगा, किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली नहीं दी जाएगी, चीनी मिलों से गन्ना भुगतान व ब्याज अविलंब नहीं मिलेगा, गन्ना मूल्य 600 क्विंटल घोषित नहीं होगा, किसानों को भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, सहारनपुर जनपद के किसानों को शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत के किसानों के बराबर मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजबीर सिंह ने कहा कि देश के किसान और खेती की उन्नति के लिए महान कृषि वैज्ञानिक डॉ.

एमएस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सरकार तत्काल लागू करे। उन्होंने किसान व मजदूरों से संगठित होकर पृथक राज्य और किसानों की लड़ाई में संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली में राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, हाफिज मुर्तजा त्यागी व आसिम मलिक आदि ने भी विचार रखे। रैली के बाद किसानों ने एसडीएम दीपक कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.