प्रधानमंत्री व अन्य ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की दी बधाई

नई दिल्ली, 27 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को केन्द्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के जन्मदिन के अवसर पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “प्रह्लाद जोशी भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में उनका काम भी सराहनीय है। वे लोगों की सेवा करते हुए एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं, यही कामना है।” बिरला ने कहा कि ईश्वर आपको (प्रह्लाद जोशी) उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और एक यशस्वी जीवन प्रदान करें।

राजनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। सतत विकास को आगे बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और उनका लंबा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनसेवा के प्रति आपकी (प्रह्लाद जोशी) प्रतिबद्धता और इसके लिए किए जा रहे आपके समर्पित प्रयास, लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि ईश्वर प्रह्लाद जोशी को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा वे जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें।

संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रह्लाद जोशी वास्तव में एक सज्जन व्यक्ति हैं, जो ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने और लोगों की भलाई के लिए समर्पित हैं। भगवान बुद्ध से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पवनपुत्र भगवान हनुमान आपको (प्रह्लाद जोशी) उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। जनसेवा और लोक-कल्याण से जुड़ी आपकी सभी आकांक्षाएँ पूरी हों, यही प्रार्थना है। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईश्वर से आपके (प्रह्लाद जोशी) उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.