[t4b-ticker]
[]
Home » News » National News » CM ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई ‘चाय पर चर्चा’
CM ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई ‘चाय पर चर्चा’

CM ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई ‘चाय पर चर्चा’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार, 30 अप्रैल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा की.

पीएम मोदी की उपस्थिति में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के जजों के संयुक्त सम्मेलन में हिस्सा लिया. नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मेलन का उद्घाटन किया.

READ ALSO  Govt will take strict action against websites running anti-India content: I&B Minister

उसके बाद सीएम बनर्जी ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने मोदी के उद्घाटन स्पीच की सराहना की, इसी के साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दीं.

उद्घाटन सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा हमारे देश में आज भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सारी कार्यवाही अंग्रेजी में होती है. हमें कोर्ट में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि संविधान की दो धाराओं का संगम देश में प्रभावी और समयबद्ध न्याय व्यवस्था का रोडमैप तैयार करेगा.हालांकि ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा काफी संक्षिप्त है. पहले ये समझा जा रहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात नहीं होगी.

READ ALSO  Dhami Takes Oath as UK CM, PM also Present at the event

एक दिन पहले शुक्रवार को टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली में सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी.

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

5 × 3 =

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top
error

Enjoy our portal? Please spread the word :)