बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का निधन

गायक केके का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कोलकाता में एक समारोह के दौरान लाइव प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान वह गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। केके लाइव प्रदर्शन के दौरान सहज महसूस नहीं कर रहे थे। वह वापस होटल चले गए। जैसे ही वह अपने कमरे में दाखिल हुए। वह बिस्तर पर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आज सुबह 9 बजे सिंगर का पोस्टमार्टम होगा।

मशहूर गायक केके के निधन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केके के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।गायक के निधन पर दुख जताते हुए अरमान मलिक ने ट्वीट किया, ‘बेहद दुखद। हम सभी के लिए एक और चौंकाने वाली क्षति। विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारे केके सर नहीं रहे… क्या हो रहा है। मैं इसे और नहीं ले सकता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.