मैं इतना बड़ा झूठ क्यों बोलूंगी ,मैराथन धाविका जैशा का AFI को जवाब

Date:

मुझे वहां कोई एक भी भारतीय झंडा देखने को नहीं मिला,बहुत अफ़सोस हुआ मुझको 

बेंगलुरु : रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली धाविका ओपी जैशा ने ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने और उनके  कोच ने मैराथन के दौरान एनर्जी ड्रिंक लेने से इनकार कर दिया था.

जैशा ने कहा है कि(AFI) के आरोपों की जांच होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मैं इतना बड़ा झूठ क्यों बोलूंगी, जब मैंने अपने पूरे खेल करियर में एक बार भी किसी तरह की शिकायत नहीं की है.

जैशा ने आगे कहा कि जब ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं थे तो उन्हें सच्चाई कैसे पता है? मैं दर्द से गूजरी हूं.अगर मेरे पास पानी होता तो  दिक्कत नहीं होती. मैंने अपने पूरे करियर में (AFI) के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की.

रियो ओलिंपिक में मैराथन दौड़ के दौरान भारतीय एथलीट ओपी जैशा को अपने ही लोगों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल इस स्‍पर्द्धा के दौरान तपती धूप में उनको पानी पिलाने या रिफ्रेशमेंट देने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल दल का कोई भी सदस्‍य मौजूद नहीं था. उनकी हौसला-अफजाई के लिए भारतीय डेस्‍क पर भी कोई नहीं था.

 इस संबंध में बेंगलुरु में अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए उन्‍होंने MEDIA से कहा, ” गर्मी में  लंबी रेस के लिए आपको पानी की जरूरत होती है. आठ किमी की यात्रा के बाद पीने के पानी का एक समान प्‍वाइंट होता है लेकिन आपको हर एक किमी यात्रा के बाद पानी की जरूरत होती है. अन्‍य एथलीटों को रास्‍ते में ये सुविधा मिलती रही लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला. सिर्फ इतना ही नहीं मुझे वहां कोई एक भी भारतीय झंडा देखने को नहीं मिला. हम अपने तिरंगे से बेहद प्रेम करते हैं. यह हमको बहुत प्रेरित करता है और ऊर्जा देता है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बाज़ी हारने वाले को बाज़ीगर नहीं कहते

17 अप्रैल को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, अपने 11...

नफरत की राजनीति का नया हथियार : पालतू सूअर

राम पुनियानी दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों...

“हार्मनी डायलॉग सेशन – I” का भव्य आयोजन समारोह

इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सफलतापूर्वक...

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Ali Aadil Khan Edited स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान...