स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Date:

Ali Aadil Khan Edited

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान और इज़रायल के बीच Ceasefire, ईरान का बड़ा फ़ैसला

वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए बहुत अच्छी खबर आई सामने

TOP BUREAU:/ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने घोषणा करदी, लेबनान और इजरायल के बीच हुए Ceasefire के दौरान ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) सभी व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा।

वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। ईरान ने घोषणा कर दी है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ यानी (Strait of Hormuz), अब सभी व्यापारिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” रहेगा। यह फैसला लेबनान और इजरायल के बीच हुए हालिया सीजफायर यानी (संघर्षविराम) समझौते के बाद लिया गया है।

ईरान के विदेश मंत्री का ऐलान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, “लेबनान में सीजफायर के अनुरूप, हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सभी व्यापारिक जहाजों के लिए रास्ता Ceasefire की शेष अवधि तक पूरी तरह खुला रहेगा। ” अराक्ची ने स्पष्ट किया कि यह रास्ता ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा तय किए गए समन्वय मार्ग यानी (Coordinated Route) पर ही संचालित होगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रम्प ने अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा, “ईरान ने अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पूरी तरह से खुला है और जहाजों के गुजरने के लिए तैयार है। शुक्रिया (Thank you)!” ट्रम्प का यह धन्यवाद संदेश अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Izrael-Lebnan Ceasefire डील का असर
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार को डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा की गई एक घोषणा के बाद शुरू हुआ। ट्रम्प ने लेबनान और इजरायल के बीच 10 दिनों के सीजफायर समझौते का ऐलान किया था। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि वह दोनों देशों के नेताओं के बीच पहली ऐतिहासिक मुलाकात कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के लागू होते ही ईरान ने भी व्यापारिक मार्ग को खोलकर तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

क्यों अहम है Straight Of Hormuz ?
हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे संवेदनशील और रणनीतिक समुद्री मार्ग है। दुनिया में तेल की कुल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ओमान और ईरान के बीच स्थित यह संकरा समुद्री रास्ता वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसके बंद होने या इसमें बाधा आने से दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छूने लगती हैं। फिलहाल ईरान द्वारा हुर्मुज़ के रास्ते को खोले जाने के फैसले ने वैश्विक बाजार और अवाम को बड़ी राहत दी है।

शांति की ओर बढ़ते कदम?
विशेषज्ञों का मानना है कि लेबनान में 10 दिनों का सीजफायर और उसके बाद ईरान द्वारा हॉर्मुज का रास्ता खोलना, मध्य-पूर्व में तनाव कम करने की बेहतरीन कोशिश हो सकती है। डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता और ईरान की इस प्रतिक्रिया ने दुनिया को यह उम्मीद दी है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में स्थिरता लौट सकती है। मगर अमरीका और इज़राइल के द्वारा हज़ारों बार तोड़े गए शान्ति समझौतों और झूठ व् धोखे की राजनीती के बीच फिलहाल हर समझौता अनिश्चित और अस्थिर ही दिखाई देता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...

“चुनाव खत्म, अब त्याग शुरू? तेल संकट पर सरकार घिरी”

क्या भारत किसी बड़े तेल संकट की दहलीज़ पर...

“तमिलनाडु में सत्ता पलट! CM बनते ही विजय का बड़ा वार”

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक बड़ा उलटफेर...