प्‍याज के 6 फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Date:

हम अपने खाने में रोजाना ही प्‍याज डालते हैं. खाने में अलग-अलग ढंग से प्‍याज का इस्‍तेमाल किया जाता है. फिर चाहे वह प्‍याज की ग्रेवी हो, प्‍याज का रायता हो या प्‍याज का सलाद, हमें प्‍याज का हर अंदाज पसंद है. प्‍याज किसी भी बोरिंग खाने को झट से टेस्‍टी बना देता है.

प्‍याज की अहम‍ियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब-जब प्याज की कीमत आसमान में रही है, इसका खामियाजा तत्कालीन सरकार को उठाना पड़ा है. प्‍याज की वजह से ही 1980 में जनता
पार्टी को लोक सभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसी तरह बीजेपी 1998 में दिल्ली के चुनाव हार गई थी. बहरहाल, प्‍याज सिर्फ खाने को टेस्‍टी नहीं बनाता बल्‍कि यह अच्‍छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी और गुणकारी है:

डायबिटीज और हार्ट अटैक रखे दूर

प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है. इससे हमारी मांसपेश‍ियों और शरीर को धीरे-धीरे ग्‍लूकोज मिलता रहता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रोजाना हम जिन सब्‍जियों का इस्‍तेमाल करते हैं उनमें से ज्‍यादातर में क्रोमियम ब‍िलकुल नहीं पाया जाता है. ऐसे में प्‍याज खाना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है. प्‍याज शरीर में ब्‍लड को जमने से रोकने का काम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है. यह नैचुरल ब्‍लड थ‍िनर है. इसके साथ ही डाइट में प्‍याज शामिल करने से शरीर का कॉलेस्‍ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है.

असरदार औषध‍ि है प्‍याज

अगर कोई कीड़ा-मकौड़ा काट ले तो प्‍याज का रस लगाने से जलन और दर्द में राहत मितली है. नाक से खून आने पर प्‍याज के रस की दो-तीन बूंदे डालने से खून आना बंद हो जाता है. कच्‍चा प्‍याज खाने से गर्मियों में लू नहीं लगती है. अगर किसी को लू लग जाए तो प्‍याज का रस पीने या उसे तलवे पर मलने से राहत म‍िलती है. यही नहीं अगर आप अपने साथ प्‍याज का टुकड़ा लेकर चलेंगे तो भी लू नहीं लगेगी.

अगर जोड़ों में दर्द हो तो सरसों के तेल में प्‍याज का रस मिलाकर लगाने से फायदा होगा. प्याज के रस की कुछ बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में राहत म‍िलती है. दर्द होने पर रूई की मदद से प्‍याज के रस की कुछ बूंदों को कान में डालने की सलाह दी जाती है.

सर्दी-खांसी, बुखार, पेट दर्द और एनीमिया में फायदेमंद

बराबर मात्रा में प्‍याज का रस और शहद मिलाकर खाने से सर्दी-खांसी और बुखार में राहत म‍िलती है. प्‍याज खाने से गैस्‍ट्रिक सिंड्रोम और कब्‍ज में फायदा होता है. प्‍याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने का काम करते हैं.

त्‍वचा और बालों के लिए फायदेमंद 

प्‍याज त्‍वचा और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है. जैतून के तेल में प्‍यास का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्‍स यानी कि मुंहासों से राहत म‍िलती है. प्याज समय से पहले होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है. त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता है. जूं और बालों के झड़ने से छुटकारा पाने के लिए बालों की जड़ों में प्‍याज का रस लगाना चाहिए. प्‍याज के रस से बालों की मालिश करने पर बाल झड़ने बंद हो जाते हैं साथ ही डैंड्रु से भी छुटकारा म‍िलता है.

अन‍िद्रा, सिर दर्द और दांत दर्द में राहत 

अगर किसी को नींद न आने की बीमारी है तो प्‍याज खाने से जरूर फायदा मिलेगा. सिर दर्द के लिए भी प्‍याज का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. तीन चम्‍मच पानी में एक चम्‍मच प्‍याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से आराम मिलेगा. प्‍याज
खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलती है.

टिप्पणिया

पीरियड्स में आराम

पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार है. पीरियड शुरू होने से पहले कच्चा प्याज खाने से फायदा होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...