राजस्थान मे सदभाव व साम्प्रादायिक एकता के लिये आगे आई SDPI

Date:

*टोंक में मस्जिद पर पत्थर फेंकने की घटना के आरोपी जल्द गिरफ्तार करें- एस डी पी आई*

 

टोंक 19 मार्च । रविवार की शाम को टोंक की कुए वाली जामा मस्जिद पर किये गए पथराव की घटना के बाद हुये अशांत माहौल के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर *सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया* (एस डी पी आई) का एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल आज टोंक पहुँचा और घटना की जानकारी ली साथ ही घायल नागरिकों से मुलाक़ात की। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए टोंक जिले की अजमेर रेंज की आई जी मालिनी अग्रवाल को ज्ञापन देकर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई साथ ही लगभग एक माह पूर्व मस्जिद के सामने डी जे बजाने से मना करने के बाद हुए विवाद में पुलिस प्रशासन द्वारा एक तरफा की गई कार्यवाही में मुस्लिम समाज के लोगों पर संगीन धाराओं में देश द्रोह के झूठे मुकदमे दर्ज कर कई लोगों की गिरफ्तारीयां की गईं थीं सो इस ज्ञापन में उन सभी लोगों पर से इन धाराओं को हटाया जाए यह भी मांग इस ज्ञापन में की गई।
प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए आई जी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को नही सताया जाएगा और रविवार की घटना में लिप्त जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्दी ही गिरफ्तार किया जायेगा।
इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने शहर के लोगों को संयम बरतने की बात कही और जो लोग पिछले एक माह से जेलों में बंद है उनके परिजनों से भी मुलाकात की इस प्रतिनिधि मंडल में एस डी पी आई की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती यास्मीन फारूकी, प्रदेश महासचिव ज़फ़र अहमद अमीन, जयपुर जिला महासचिव डॉक्टर शहाबुद्दीन खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ज़फर अहमद अमीन
प्रदेश महासचिव राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...