प्रधान मंत्री संसदीय क्षेत्र बनारस में निर्माणाधीन पुल गिरने से 12 की मौत,मृतकों की संख्या ज़्यादा होने की आशंका
मुकेश यादव की ख़ास रिपोर्ट

बनारस:टॉप ब्यूरो :प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के पॉश और भीड़ भाड़ वाले इलाक़े कैंट में निर्माणाधीन पुल गिरने से १२ लोगों के मरने की पुष्टि होचुकी है जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है .
याद रहे की बनारस प्रधान मंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के साथ मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्ये गोरखपुर और फूलपुर की नाक के नीचे यह हादसा सियासी गलयारों में चर्चा का विषय बना हुआ है

स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद टाइम्स ऑफ़ पीडिया के रिपोर्टर को बताया कि इस सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग को कई बार बताया गया कि पुल के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जारहा है किन्तु विभा के अधिकारीयों कि ओर से कोई संज्ञान न लिए जाने के चलते आखिर बड़ा हादसा होगया , जबकि तत्परता दिखाते हुए ये हादसा टाला जा सकता था .

प्रधान मंत्री , मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के क्षेत्रों के बीच विभाग कि ढील और स्थानीय लोगों के शिकायत करने के बावजूद कोई संज्ञान न लिया जाना कई सवाल खड़े करता है जिसकी चर्चा शुरू होगी है .हालांकि इस प्रकार का हादसा कहैं भी होसकता है इससे भी इंकार तो नहीं किया जासकता .टॉप ब्यूरो