UPSC 2021 का रिजल्ट घोषित,पहले 3 स्थानों पर महिला.

Date:

यूपीएससी ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित किये, जिसमें श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं.आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. हालांकि आयोग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

आयोग ने कहा कि श्रुति शर्मा पहले पायदान पर रही हैं जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.

परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...