संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य कलश वंदन कार्यक्रम

रुड़की, 23 अगस्त । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में झबरेड़ा क्षेत्र के देव फार्म हाउस, रुड़की में भव्य “कलश वंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद जयघोष के बीच कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, कलश वंदन और भजनों की प्रस्तुति के साथ संत रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन भेदभाव मिटाकर समतामूलक समाज बनाने की प्रेरणा देता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि गुरु रविदास जी को केवल जयंती पर याद करना पर्याप्त नहीं है, उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करना जरूरी है। जाति, धर्म, भाषा के आधार पर भेदभाव न करना और जरूरतमंदों की मदद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान विभिन्न मंडलों को कलश वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और जनभागीदारी को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, मोर्चा महामंत्री विनोद लक्खा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिलाध्यक्ष नीटू सिंह मंडावर, मीडिया संयोजक रणजीत जाखी, दयाराम, आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, वेजयंती माला, नरेंद्र कुमार, शुभम, डॉ. हर्ष कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.