TOP ब्रेकिंग न्यूज़ – फतेहपुर में परिवर्तन यात्रा की रैली में राजनाथ सिंह का विरोध, दिखाए काले झंडे

Date:

फतेहपुर*( TOI ):उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। इस रैली में जब राजनाथ सिंह भाषण दे रहे थे तो लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह फतेहपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने आए थे। रैली में जुटी भारी भीड़ को देखकर सिंह उत्साहित होगये और कहा ये रैली नहीं रेला है ।इसी बीच रॉय में राजनाथ का भाषण चल ही रहा था की मीडिया गैलरी में कुछ युवक पहुँच गए और अचानक सिंह के खिलाफ और बीजेपी के विरोधी नारे लगाने शुरू करदिया और इन युवकों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गृहमंत्री को काले झंडे दिखाए जिसके बाद बीजेपी समर्थकों ने युवकों की जमकर धुनाई करदी ।याद रहे democracy में विरोध प्रदर्शन या सरकार की नीतियों का विरोध प्रकट करने का यही तरीक़ा होता है मगर अक्सर यहाँ ऐसा नहीं होता बल्कि अहिंशा पूर्ण विरोध करने वालों की धुनाई होती है जो असंवेधानिक है ।

इस हलके से विरोध के बाद हालांकि मंच से राजनाथ ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे युवकों को जमकर पिता और बाद में पुलिस के हवाले करदिया । गृहमंत्री का रैली में विरोध किए जाने के मुद्दे पर पुलिस प्रशासन फिलहाल खामोश है । सुरक्षा में चूक के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है ।जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है की यह सुरक्षा घेरे की चूक नहीं बल्कि विरोध कर रहे युवकों का उत्साह है ,जिन्होंने हिम्मत की और विरोध दर्ज किया ।

रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बिहार और ओडिशा के सीएम की तारीफ भी की। इसकी वजह सिर्फ यह है उन्होंने नोटबंदी नीति का समर्थन किया था ,सिंह ने नितीश की सराहना करते हुए कहा कि वह एक ईमानदार नेता हैं। राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा, ‘यूपी में ना बुआ की ना बबुआ की, सरकार बनेगी कमल के फुलवा की।टॉप ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...