नितिन गडकरी की बेटी की शादी पर करोड़ों खर्च, ब्यौरा सार्वजनिक करें : कांग्रेस

Date:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की शादी पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए. पार्टी ने मांग करते हुए कहा कि भाजपा को खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए.

शादी को काफी खर्चीला बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने आश्चर्य जताया कि क्या इस तरह का आडंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पारदर्शिता पहल के उपयुक्त है. नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने सांसदों और विधायकों से अपना बैंक ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा है.

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता के लिए मांग करती है कि भाजपा नेता बताएं कि शादी में खर्च हुआ धन कहां से आया, कितना नकदी खर्च हुआ और कितना चेक से खर्च हुआ.” उन्होंने कहा, ”हम मांग कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने हाल में अपनी राजनीतिक बैठक में अपने सदस्यों तथा विधायकों के खाते का ब्यौरा सार्वजनिक कर पारदर्शिता की पहल शुरू करने का निर्णय किया था.”

उन्होंने पूछा, ”आप इन शादियों में हुए खर्च का ब्यौरा क्यों नहीं सार्वजनिक करते हैं. चूंकि इसी सरकार ने शादियों पर ढाई लाख रुपये खर्च करने का नियम तय किया है तो सरकार अपने मंत्रियों और सांसदों से क्यों नहीं कहती कि यह वक्त अति व्यय और धन का प्रदर्शन करने का नहीं है.” गोगोई ने आरोप लगाया कि यह दिखाता है कि भाजपा का देश के लोगों से ”जुड़ाव नहीं” है.

उन्होंने कहा, ”यह इस बात को भी दर्शाता है कि देश के लिए एक कानून है और प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं के लिए दूसरा कानून बनाया है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रद्धा के राम बनाम सत्ता के राम

कपिल बर्मन (जागृत भारत) श्रद्धा के राम बनाम सत्ता के...

Ram mandi donation update: पारदर्शिता पर उठे सवाल

Ram mandi chanda update राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच...

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में गिरावट, आम लोगों को मिलेगी राहत

Edited by Ali Aadil khan नायरा ने घटाए पेट्रोल-डीज़ल के...

डॉ. शम्स इक़बाल के प्रयास सराहनीय : डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद में पाँच वर्षों से...