फतेहाबाद : पांच साल की कानूनी लड़ाई के बाद किसान की जीत

न्यायालय के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए मौके पर भारी प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल सेलवाल, संबंधित विभाग के कानूनगो सीताराम, भवन विभाग से सुनीता सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी सं या में किसान और ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हुए। किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई के समय भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनसे कुछ और समय देने का आग्रह किया था। हालांकि, किसान ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार वे पहले ही विभाग को समस्या के समाधान के लिए छह महीने का पर्याप्त समय दे चुके थे। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही कोई समाधान निकाला गया, जिसके चलते उन्हें मजबूरन कोर्ट के आदेशों के तहत अपनी जमीन वापस लेने का यह कदम उठाना पड़ा।भट्टूकलां-रामसरा मार्ग पर आवाजाही हुई प्रभावितस्टेट हाईवे-21 के इस हिस्से से सडक़ हटाए जाने की कार्रवाई के बाद भट्टू कलां से रामसरा की ओर जाने वाले मु य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। वहीं, पांच साल के लंबे संघर्ष के बाद अपनी जमीन पर कब्जा पाकर किसान महेंद्र सिंह और उनके परिवार ने इसे न्याय और सत्य की जीत करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.