दिल्ली एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू.

भीषण गर्मी से झुलस रहे दिल्ली एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाएं चलने से बुधवार रात झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिन जारी रहेगा। इससे पारा तेजी से नीचे आएगा।तेज हवाओं के साथ वर्षा से पारा नीचे आ गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार रहने का अनुमान है। गरज के साथ छीटें पड़ेंगे या हल्की वर्षा हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच मानसून भी दस्तक दे सकता है, इसलिए अब पारा चढ़ने की संभावना कम है।

दक्षिण पश्चिम मानसून की तो यह फिलहाल पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, तेलंगाना में सक्रिय है। अगले दो तीन दिनों में यह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। केरल में तय समय 1 जून की बजाए तीन दिन पहले यानी 29 मई को पहुंचने के बाद मानसून कुछ दिन सुस्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.