अग्निपथ योजना के खिलाफ हज़ारो युवा सड़क पे उतरे, बिहार में ३ ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया

बिहार में युवाओ ने अग्निपथ योजना के विरोध में बीजेपी दफ्तरों और कई ट्रेनों में लगाई आग

जहानाबाद में ट्रैक जाम कर रहे छात्रों ने ट्रेन पर पथराव किया है. इस घटना में कई लोगों को चोटें आईं हैं. पत्थरबाजी जहानाबाद स्टेशन के समीप हुई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर रेलवे ट्रैक को खाली कराया.

आर्मी, नेवी और वायुसेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में बिहार में शुरू हुआ युवाओं का विरोध दूसरे दिन यानी गुरुवार को उग्र रूप अख्‍त‍ियार कर लिया है। नवादा जिले के भाजपा कार्यालय में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे पहले इसी जिले में भाजपा विधायक पर हमला हुआ था। दिल्‍ली- हावड़ा मुख्‍य रेल लाइन के बक्‍सर और आरा स्‍टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ हुई है और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह से लेकर अब तक हुए हंगामे ने रेलवे को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिहार के रास्‍ते चलने वाली तमाम ट्रेनें इससे प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने बुलेटिन जारी कर बताया है कि बिहार में किस रेलखंड पर यातायात की क्‍या स्‍थि‍त‍ि है।

इधर, सहरसा में सेना भर्ती की परीक्षा रद्द होने और आयुसीमा कम करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने ट्रेन रोक विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने दिल्ली जाने वाली क्लोन हमसफर, वैशाली सुपरफास्ट और पटना जाने वाली राजरानी सुपरफास्ट ट्रेन को घंटों से रोक रखा है. वहीं, कैमूर जिले में युवाओं के प्रदर्शन की खबर आ रही है. जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर युवाओं द्वारा ट्रेनों में तोड़फोड़ की जा रही. पथराव के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस के कई शीशे टूट गए हैं. प्रदर्शकारियों द्वारा ट्रेन की बोगी में आग भी लगाई गई है. बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर, बेगूसराय में प्रदर्शन की खबरें सामने आईं थी.

बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी युवाओं का प्रदर्शन जारी है. पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर में सैकड़ों की संख्या में युवा सुबह से प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्के बल का प्रयोग कर सबको खदेड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.