दोषी हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा:ब्रजभूषण

इसका नतीजा 2024 में भुगतना पड़ेगा: खाप पंचायत

आंखें दिखाने की कोशिश की तो आंखें निकाल लेंगे:मांगेराम

पहलवान खिलाडियों के यौन शोषण मामले में रोज़ कोई नया मोड़ सामने आता है . वर्ल्ड रेस्टलिंग फेडरेशन (WRF) अध्यक्ष और भाजपा के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ यदि एक भी आरोप सिद्ध हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा।

ब्रजभूषण ने कहा पहलवानों की पहले कुछ मांग थी, अब कुछ और हो गई। कौन क्या कह रहा है उससे मतलब नहीं है। पहलवानों की शर्तें, भाषा लगातार बदलने पर ब्रजभूषण का का यह शक है कि उनको राजनितिक पाठ दिया जा रहा है ।

लेकिन सवाल यह है कि देश के खिलाडियों के टूटते भरोसे को कैसे क़ायम रखा जायेगा .और आरोपी अपनी नैतिक व् संवैधानिक ज़िम्मेदारी को समझते हुए अपने पद से Resignation क्यों नहीं देते .

सांसद बृभूषण शरण ने दोहराया कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। इनकी शर्तें, भाषा लगातार बदल रही हैं। वहीं हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ गई है। किसान नेताओं और संगठनों की ओर से खाप चौधरियों की पंचायत बुलाई गई।

आपको बता दें महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है। सर्वखाप पंचायत के लिए आज सोरम में पंचायत की गयी है।

सर्वखाप की पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। हम लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पहलवानों की लड़ाई लड़ी जाएगी और सर्व समाज लड़ेगा।

पंचायत में एलान किया गया कि खाप चौधरियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मुलाकात करेगा। पहलवानों को इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। सोरम में आए विभिन्न राज्यों के खाप प्रतिनिधियों ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है और दो जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में सुनाया जाएगा।

राकेश टिकैत ने कहा योद्धा सर्व समाज के होते हैं। और सर्कार हमें जाती के नाम पर लड़ाएगी , एक रहना है और पहलवानों की पहचान तिरंगा है।चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलेंगे।

काफी बड़ी संख्या में समर्थकों की पंचायत में उपस्थिति दिखाई दी । पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर सोरम की चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत को शिफ्ट किया गया । अब खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी।

 

इस दौरान पंचायत में ग़ुस्सा देखने को मिला ,त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम ने ज़ोरदार आवाज़ में कहा बड़ी शर्म की बात है आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। मांगेराम त्यागी ने दिल्ली के डीजीपी को जमकर निशाने पर लिया।

मांगेराम ने कहा कि डीजीपी अपनी मर्यादा भूल गए हैं। जिस दिन उनके बच्चों के सिर पर पैर रखे जायेंगे उस दिन पता चलेगा इस दर्द का ।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर यह सब किया गया। इसका खामियाजा 2024 में आपको भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने की कोशिश की तो इनकी आंखें निकाल लेंगे।

पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा पहलवान समर्थकों की भारी संख्या के पहुंचने की संभावना जताई गयी । सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक जल्द पंचायत में शामिल हों जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.