नोएडा, 21 नवंबर । नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात एक हेड कांस्टेबल के भाई के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 7 लाख 35 हजार 921 रूपये धोखाधड़ी करके निकाल लिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह मुख्य आरक्षी रईस अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा विकास प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। पीड़ित के अनुसार, उनके भाई सैयद अफसर अली का अकाउंट केनरा बैंक में है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके भाई के मोबाइल फोन को हैक कर लिया और 20 नवंबर को तीन बार में उसके खाते से 7,35,921 निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।