फिलिस्तीन जाएंगे पीएम मोदी, विशेष सुविधाओं वाले एक अस्पताल की कर सकते हैं पेशकश

मध्य-पूर्व एशिया के तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जॉर्डन से फिलिस्तीन जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की तरफ से फिलिस्तीन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे.पीएम मोदी इस दौरान रामल्ला में यासिर अराफात म्यूजियम जाएंगे. इसके बाद मोदी फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास समेत वहां के नेतृत्व के साथ आपसी संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे.पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान फिलिस्तीन में विशेष सुविधाओं वाले एक अस्पताल बनाने की पेशकश कर सकते हैं. इसे फिलस्तीन की राजधानी रामाल्लाह में बनाया जाएगा.

 

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य उदेश्य फिलिस्तीन के लोगों को वो इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मुहैया कराना है जो अभी तक उनको नहीं मिल पाई हैं. यह अलग बात है की अभी भारत के करोङों नागरिक ही बुनयादी सुविधाओं से महरूम हैं .

 

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने ये बताया कि पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत सरकार की ओर से इजराइल-फिलिस्तीन संबंधों पर रुख साफ किया गया है. दोनों देशों के साथ भारत के संबंध ‘स्वतंत्र और ‘विशेष  हैं. भारत का साफ संदेश है कि इजराइल-फिलिस्तीन आपस के झगड़े मिलकर बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के सुलझाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.