निर्वाचन आयोग ने प0 बं0 में तैनात पर्यवेक्षक को पद के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित किया

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पर्यवक्षेक पद पर तैनात उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी को जिले के अधिकारियों के साथ अमर्यादित आचरण करने और अपने पद के दुरुपयोग के कथित आरोप में निलंबित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में आयोग ने आई ए एस अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद पांडे के विरुद्ध भारतीय सेवा नियमावली के अन्तर्गत कार्रवाई करने को कहा है।

वे पश्चिम बंगाल के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यवक्षेक के रूप में नियुक्त किये गए थे। आयोग ने उनके खराब आचरण के कारण उन्हें 22 मार्च को हटा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.