राजेन्‍द्र बदामीकर और जेबुन्‍नि‍सा मोहिउद्दीन को कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय का अतिरिक्‍त न्‍यायाधीश नियुक्‍त

Date:

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजेन्‍द्र बदामीकर और सुश्री क़ाजी जेबुन्‍नि‍सा मोहिउद्दीन को दो साल के लिए कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय का अतिरिक्‍त न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया है। विधि और न्‍याय मंत्रालय के न्‍याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।

राजेन्‍द्र बदामीकर 18 अक्‍टूबर 1993 को मु‍न्‍सिफ के रूप में न्‍यायिक सेवा में आये थे और उन्‍होंने दीवानी न्‍यायाधीश, जिला न्‍यायाधीश और सत्र न्‍यायाधीश के रूप में 26 साल से अधिक की सेवा की है। इस समय वे बैंग्‍लुरु में कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय के रजिस्‍टार्ड जनरल के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सुश्री क़ाजी जेबुन्निसा मोहिउद्दीन 18 अक्‍टूबर 1993 को मुन्सिफ के रूप में न्‍यायि‍क सेवा में आई थीं और 26 साल से अधिक के अब तक के कार्यकाल में दिवानी न्‍यायाधीश, प्रधान जिला और सत्र न्‍यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस समय वे बैंग्‍लुरु में कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय में सतर्कता शाखा के रजिस्‍टार के रूप में कार्य कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों से 37अरब US$ की क्षति

वेनेजुएला में आए दो विनाशकारी भूकंपों से प्रत्यक्ष भौतिक...

राम मंदिर दान विवाद

राम मंदिर दान विवाद: आस्था की रक्षा के लिए...

Football: स्पेन और बेल्जियम FIFA विश्‍व कप के क्वार्टर फाइनल में

Football: स्पेन और बेल्जियम फीफा विश्‍व कप के क्वार्टर...

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो...