
आने वाले दिनों में विश्व हिंदू परिषद की ओर से घर वापसी का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संतों के नेतृत्व में विहिप की टोली गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला भ्रमण कर ऐसे मुस्लिम एवं ईसाईयों से संपर्क करेगी, जिनके पूर्वज हिंदू रहे हैं।
इन लोगों से वापस अपने मूल धर्म में आने का आग्रह किया जाएगा। रविवार को यह निर्णय विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के नेतृत्व में काशी प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक में लिया गया। सहसों स्थित आरडी कॉलेज में विहिप की हुई बैठक में तय हुआ ऐसे लोग जो हिंदू धर्म छोड़कर गए हैं, उनसे संपर्क कर मूल धर्म के प्रति उनकी आस्था जागृत की जाएगी।
उनकी घर वापसी के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि जो हिंदू समाज की मुख्यधारा से हट गए हैं, उन्हें वापस मुख्य धारा में लाया जा सके। बैठक में विश्व हिंदू परिषद ने धर्र्मांतरण, लव जिहाद आदि को रोकने के लिए संगठन के कार्य घर-घर तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया। चंपत राय ने कहा कि हिंदू आस्था पर कुठाराघात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs
