जयपुर में बदमाशों ने 90 लाख रुपए का डायमंड चोरी.

Date:

जयपुर में बदमाशों ने 90 लाख रुपए का डायमंड चोरी कर लिया। बदमाश डायमंड के साथ तीन लाख रुपए कैश भी ले गए। हालांकि, चोरों ने दुकानों में रखी हीरे के अलावा किसी भी ज्वेलरी को छुआ तक नहीं। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना ब्रह्मपुरी इलाके के माउंट रोड स्थित जगदीश कॉलोनी की है। रविवार सुबह हीरा कारोबारी नावेद चौधरी अपनी गद्दी पर पहुंचा तब उसे वारदात का पता चला। उसे शटर के दोनों ताले टूटे मिले। कारोबारी को शोरूम से 90 लाख रुपये के डायमंड और तीन लाख की नगदी गायब मिली। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से चोर के फुटमार्क और फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।

दो बदमाश शनिवार देर रात 1.55 बजे जवाहरात की गद्दी पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी को देखा तो कुछ समय के लिए छिप गए लेकिन सीसीटीवी उन्होंने घुमा दिया। इसके बाद बाइक लेकर एक बदमाश बाहर खड़ा रहा और उसके साथी ने शटर पर लगे दोनों तालों को कटर से काटा और गद्दी में घुस गया। इस पूरी वारदात को करने में बदमाशों को सात मिनट का समय लगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...