सांसदों की तिरंगा बाइक रैली, स्मृति ईरानी दिखीं सबसे आगे.

Date:

केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। लेकिन इससे पहले आज सभी सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस रैली का वीडियो भी जारी कि जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं।

इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं।इस तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद और अलग-अलग दल के नेता इस यात्रा में शामिल हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोनम वांगचुक की रिहाई लोकतंत्र की जीत

सोनम वांगचूक की रिहाई लद्दाख के संघर्ष और लोकतांत्रिक...

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीख़ों का ऐलान आज

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पर दी जानकारी

ईरान के विदेश मंत्री ने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा...

Dubai Police Academy to Prepare Elite Police Personnel

Dubai Police Academy to Operate Under New Law Issued...