आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल बनकर जनता के बीच पहुंचा

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल बनकर जनता के बीच पहुंचा और उसने वेंडर के रूप में दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त सेवाओं को मुफ्त की रेवड़ी ले लो कहकर प्रचारित किया. गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसी क्रम गारंटी ‘रोजगार’ का ऐलान करने के दौरान सोमनाथ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल बनकर जनता के बीच पहुंचा और उसने वेंडर के रूप में दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त सेवाओं को मुफ्त की रेवड़ी ले लो कहकर प्रचारित किया।

शख्स ने फेरे लगाते हुए कहा कि मैं दिल्ली से हूं…अरविंद केजरीवाल हूं…मेरी रेवड़ी में कई प्रकार की रेवड़ी हैं। आरोग्य, शिक्षा, महिला, परिवार तीर्थयात्रा और भ्रष्टाचार मुक्त गुजरात की रेवड़ी है।

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य में 3,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता और हर युवा को नौकरी देने का वादा किया। नौकरी का वादा करने से पहले केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का आश्वासन दिया था। गुजरात में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं।केजरीवाल ने कहा, ”हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार माफिया को कड़ी सजा मिले और गुजरात में पेपर लीक की घटनाएं ना हों।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सत्ता में आने पर सहकारी क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया में सुधार करेगी और इसे पारदर्शी बनाएगी, ताकि सिफारिशों या रिश्वत के जरिए युवाओं को वहां नहीं रखा जा सके, जैसा कि अभी हो रहा है।

केजरीवाल ने गुजरात के एक मामले का जिक्र किया जहां हाल में एक युवक ने बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर ली और कहा कि राज्य के युवाओं को बदलाव के लिए और पांच महीने इंतजार करना चाहिए।

मुफ्त उपहारों के वादे पर आप नेता ने कहा कि अन्य दलों के उनके प्रतिद्वंद्वी टीवी बहस में उनकी आलोचना करेंगे कि केजरीवाल मुफ्त रेवड़ी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा, ”आप ठेकेदारों, अपने दोस्तों और मंत्रियों को रेवड़ी बांटते हैं और उन्हें स्विस बैंक में ले जाते हैं। केजरीवाल इसे देश के लोगों के बीच वितरित करना चाहता है। दोस्तों, हमें इस प्रणाली को रोकना होगा। यह जनता का पैसा है, जो कुछ भी आपको मिलता है, नागरिकों के लिए मुफ्त होना चाहिए।

वोट पाने के लिए ‘रेवड़ी’ या मुफ्त उपहार बांटने के संबंध में भाजपा की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ठेकेदारों, उनके दोस्तों और मंत्रियों को ‘रेवड़ी’ बांटती है, लेकिन वह उन्हें देश के लोगों के बीच बांटना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा, ”यह जनता का पैसा है, जो कुछ भी आपको मुफ्त मिलता है वह नागरिकों के लिए होना चाहिए न कि ठेकेदारों या मंत्रियों के लिए।”

सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर आप गुजरात में सत्ता में आती है, तो उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि अगले पांच वर्षों में प्रत्येक बेरोजगार युवा को नौकरी मिले।

उन्होंने कहा, ”जब तक हम हर बेरोजगार युवा को नौकरी नहीं देते, तब तक उन्हें 3,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।” अपनी पार्टी के चुनाव पूर्व ”गारंटी” के हिस्से के रूप में, केजरीवाल ने 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा किया। आप नेता ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने पर रोक लगाने और दोषियों को दंडित करने के लिए कानून बनाने का भी वादा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.