Important :राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिये खेल मंत्रालय ने आवेदन तिथि बढ़ाई

आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर अब एक अक्टूबर, 2022 कर दी गई है

 

New Delhi ::युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों – मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यान चंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के आवेदन 27 अगस्त, 2022 को आमंत्रित किये थे। इसकी अधिसूचना मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड कर दी गई थी।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर से बढ़ाकर एक अक्टूबर, 2022 (शनिवार) कर दी गई है। पात्र खिलाड़ियों/कोचों/निकायों/विश्वविद्यालयों से पुरस्कार के लिये आवेदन मांगे गये हैं। उनसे आग्रह है कि वे कि वे एक समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करें। भारतीय ओलम्पिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों/खेल संवर्धन बोर्डों/राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। एक अक्टूबर, 2022 (शनिवार) के बाद प्राप्त होने वाले नामांकनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.