स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक कार्मिक होंगे सम्मानित

जयपुर, 14 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रशासनिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार अग्रवाल शनिवार 15 अगस्त को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इन कार्मिकों को सम्मानित करेंगे। सभी चयनित कार्मिकों को प्रातः 7 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

महानिरीक्षक पुलिस कार्मिक राहुल कोटोकी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानित होने वाले कार्मिकों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जैसलमेर के प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह भाटी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर की संस्थापन शाखा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार लामोरिया, सीआईडी (सीबी) जयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल मीणा शामिल है।

इसी प्रकार वरिष्ठ सहायको की श्रेणी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय नागौर से दिलीप सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा शहर से दिगम्बर सिंह और किशनलाल मीणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाड़मेर से जयदेव बोस, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर से जितेन्द्र शर्मा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर से किशोर कुमा का नाम है।

वरिष्ठ सहायक श्रेणी में ही रेंज कार्यालय उदयपुर से भानुप्रताप सिंह रावत, एसबीपी पीसीटीएस जोधपुर से ओमप्रकाश, सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर से हरवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर से राहुल कसाना को सम्मानित किया जाएगा।

कनिष्ठ सहायक की श्रेणी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय टोंक से महेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जयपुर ग्रामीण से श्याम सिंह शेखावत का नाम शामिल हैं।

राजस्थान पुलिस में मंत्रालयिक कार्मिक प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया जाने वाला यह सम्मान उनके समर्पण, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.