नरेंद्रनगर के स्वयं सहायता समूहों के लिए खोली जाएंगी 10 दुकानेंः सुबोध

नई टिहरी, 08 अगस्त । भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर सामुदायिक भवन नरेंद्रनगर में लखपति दीदी सम्मान समारोह किया गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने 650 से अधिक लखपति दीदियों को सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र में महिला समूहों के स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प आदि की बिक्री के लिए 10 दुकानें खोलने की घोषणा की।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लखपति दीदी योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत लखपति दीदियों की संख्या दो करोड़ से बढ़कर तीन करोड़ से अधिक हो चुकी है। अब प्रधानमंत्री ने देश में छह करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। कहा महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना भी जरूरी।

दुकानें खुलने से महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध होने के साथ उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी पुरोहित ने लखपति दीदी योजना के उद्देश्यों और इससे महिलाओं को मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, मधु रावत, मंडल अध्यक्ष मनीषा भंडारी, प्रदेश सचिव नलिन भट्ट, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनिता बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, डॉ. वंदना डोभाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख गीता दवांण, रेखा राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.