‘कर्तव्य पथ’ DP के साहस, सेवा और समर्पण का सम्मान

प्रेस विज्ञप्ति

कर्तव्य पथ’ कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के साहस, सेवा और समर्पण का सम्मान, शहीदों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) और Media 24×7 के संयुक्त तत्वावधान में लोधी रोड स्थित IICC के बीएस अब्दुर्रहमान ऑडिटोरियम में समर्पण और जनसेवा की भावना को सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं IICC के अध्यक्ष सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि दिल्ली पुलिस केवल क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि हर संकट में समाज के साथ खड़ी रहने वाली सबसे विश्वसनीय ताक़त है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

समारोह में पद्मश्री प्रो. अख़्तरुल वासे, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली एवं दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी राजेंद्र सिंह सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और सहभागिता से ही उसका वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

मंच संचालन करते हुए Media24x7 के ग्रुप एडिटर मारूफ़ रज़ा ने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मज़बूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सांस्कृतिक पक्ष भी आकर्षण का केंद्र रहा। देशभक्ति गीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच एडिशनल सीपी राजेंद्र सिंह सागर और इंस्पेक्टर राम मनोहर ने अपनी गायकी से मौजूद जनसमूह की भरपूर सराहना बटोरी।

इस मौक़े पर IICC के पूर्व अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ की शहाना ख़ान, ख़्वाजा एम. शाहिद, फ़र्रूख़ नाज़, अबूज़र ख़ान, कल्चरल एंड मीडिया कन्वीनर शाहवर एम. ख़ान, एग्ज़ीक्यूटिव टीम की शमामा ख़ान, राज्यसभा के पूर्व निदेशक गिरिजा शंकर प्रसाद, चांदनी चौक से बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर सरदार ख़ान, वरिष्ठ इश्तियाक़ अय्यूबी, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद वाजिद सूफ़ी, जर्नलिस्ट टूडे के संपादक जावेद रहमानी, मिल्लत टाइम्स के एडिटर शम्स तबरेज़, राष्ट्रीय विश्वास अख़बार के संपादक लतीफ़ किरमानी, IFWJ के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, मशहूर वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफर अमित भंडारी, फ़ेस मीडिया ग्रुप के चेयरमैन बिलाल अंसारी, इंडो कैरियर के चेयरमैन फ़रीद खान, उद्योगपति हाजी इरफ़ान क़ुरैशी, वीपी सेल्स, MSC नॉर्थ इंडिया हेड विवेक भोला, DSEU के डीन एंड कैंपस डायरेक्टर प्रोफ़ेसर डॉ. नरेंद्र जेना, अल तमीम ग्रुप के डायरेक्टर तमीम अहमद, द चौक के एमडी अब्दुल्लाह, फास्डरमा के एमडी इमरान ख़ान, जामिया हमदर्द और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अनेक शिक्षाविदों, पूर्व IAS एवं IPS अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने IICC और Media 24×7 की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं साझेदारी को और अधिक मज़बूत बनाते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.