जब भी गिरता हूँ थाम लेता है

Date:

हैरत फ़र्रुख़ाबादी

जब भी गिरता हूँ थाम लेता है

यूँ भी वो इंतिक़ाम लेता है

क्या शिकायत अदा है ये उस की

बे-नियाज़ी से काम लेता है

ऐसा क्या कुछ पिला दिया तू ने

जो भी है तेरा नाम लेता है

छिड़ ही जाती है दास्ताँ मेरी

जब कोई तेरा नाम लेता है

सब की नज़रें बचा के ऐ ‘हैरत’

कोई तेरा सलाम लेता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

AIMPLB Alleges Rising Attacks on Muslims, Announces Nationwide Movement

Press Release The Court has, at the prima facie stage,...

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...