पाकिस्तान में इमरान सरकार गिरी

Date:

पाकिस्तान में इमरान सरकार गिरी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 174 वोट, पीटीआई के सांसदों ने किया बहिष्कार

पाकिस्तान में इमरान सरकार आखिरकार गिर गई. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान इमरान के खिलाफ 174 वोट मिले. पीएमएलएन के सांसद के स्पीकर का चार्ज संभालने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई. वोटिंग के दौरान इमरान खान की पार्टी के सांसद सदन से बाहर चले गए.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 वोट पड़े हैं. इसी के साथ इमरान खान सरकार गिर चुकी है. विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे. इमरान खान के खिलाफ विद्रोह की अगुआई शहबाज ही कर रहे थे. उन्होंने इमरान की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि हम उन्हें हमाम में नंगा करेंगे.

पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैं इमरान खान के साथ धोखा नहीं दे सकता. मैंने 26 साल की उम्र में पार्टी ज्वाइन थी. बड़े भावुक स्पीच के साथ उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

शाहबाज शरीफ बनेंगे पाकिस्तान के नए पीएम


शाहबाज शरीफ का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। शाहबाज शरीफ फिलहाल पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं। वो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के मौजूदा अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शहबाज शरीफ 1998-99 और फिर 2008 से 2018 तक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...