कॉलेजों में दाखिले के लिए अब नंबर की होड़ नहीं, कॉमन टेस्ट दिलाएगा दाखिला

Date:

CUET(Central University Enterance Test) 2022 इस एंट्रेस की मेरिट के आधार पर यूजीसी की ओर से फंडेड सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन दिए जाएंगे.

13 भाषाओं में होगा CUET 2022

UGC की ओर से जारी बयान के मुताबिक CUET 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगी. यह प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इनमें हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी भाषा शामिल होंगी. स्टूडेंट्स को इन्हीं में से किसी एक भाषा का चुनाव CUET 2022 के लिए करना होगा. कॉलेजों में प्रवेश की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए ये साल थोड़ा अलग है. देश में पहली बार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए एक कॉमन प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है. आइए समझते हैं कि क्या है ये परीक्षा और इसके लिए छात्रों को क्या करना होगा. सीयूईटी को स्वीकार करनेवाले विश्वविद्यालय और कॉलेज अपनी अलग-अलग व्यवस्था तय कर सकते हैं.

जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने यहाँ के अंडरग्रैजुएट कोर्सों की 70,000 सीटों के लिए अपनी नीति घोषित कर दी है. उसने कहा है कि इनमें केवल सीयूईटी में हासिल किए गए अंकों के हिसाब से ही प्रवेश मिलेगा. इससे पहले डीयू में 12वीं के अंकों के हिसाब से प्रवेश मिलता था. सीयूईटी को स्वीकार करनेवाले विश्वविद्यालय और कॉलेज अपनी अलग-अलग व्यवस्था तय कर सकते हैं. CUET 2022 Registration: CUET 2022 रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया 06 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 06 मई को समाप्त होगी. देशभर के छात्र खुद को रजिस्टर करें. CUET-2022 में तीन सेक्‍शन हैं. उन्होंने कहा कि पहले खंड को दो भागों में बांटा गया है. पहले भाग में 13 भाषाएं और दूसरे भाग में 20 भाषा है. CUET के रिजल्‍ट घोषित होने के बाद, यूनिवर्सिटी द्वारा ई-काउंसलिंग की जाएगी. उम्मीदवारों के पास अपनी पसंद के कॉलेज चुनने का विकल्प होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...

ईरान पर आज रात हो सकता है बड़ा हमला?

ट्रंप ने ईरान को फिर दी सैन्य कार्रवाई की...

गुजरात के कई मुसलमानों को हाई कोर्ट से मिली राहत

सूरत के नासिरनगर में घर टूटने के बाद बेघर...