हमीरपुर, 23 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नए जिलाधिकारी के रूप में आईएएस अशोक कुमार ने बुधवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। ट्रेजरी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने रजिस्टर में हस्ताक्षर कर आधिकारिक तौर पर जिले की जिम्मेदारी संभाली, इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासनिक बदलाव के बाद आईएएस अशोक कुमार ने जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने ट्रेजरी ऑफिस पहुंचकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की और रजिस्टर में सिग्नेचर कर आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी ग्रहण की। कार्यभार ग्रहण के दौरान जिला कलेक्ट्रेट के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ट्रेजरी ऑफिस में हुई इस औपचारिक प्रक्रिया के साथ ही उन्होंने जिले की कमान संभाल ली है।
जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद से जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण के मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को क्रियान्वयन करना तथा लाभार्थियों में अंतिम व्यक्ति तक सरकार का लाभ पहुंचना ही मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुन उसका तत्कालीन निस्तारण कराया जाएगा, ताकि आने वाले फरियादियों को पुनः न आना पड़े। वहीं, जिलाधिकारी के पदभार संभालते ही जनपद में अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण तथा अधर में लटके हुए कार्यों को निस्तारित व पूर्ण करते देखे गए।