भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द, लिस्ट चेक करें

बारिश का असर: दिल्ली और जम्मू रूट पर कई ट्रेनें रद्द, चेक करें लिस्ट में आपकी ट्रेन तो नहीं!

नई दिल्ली: भारी बारिश और बाढ़ के कारण पुरानी दिल्ली का यमुना ब्रिज खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही तेज़ बारिश के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ के रूट बदलने और कुछ के टर्मिनल स्थानांतरित करने का निर्णय शामिल है। ये बदलाव 4 अप्रैल से लागू होंगे।

  • दिल्ली से 4 सितंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन विशेष (05193) 8, 15, 22 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी।

  • शहीद कप्तान तुषार महाजन-छपरा विशेष (05194) 10, 17 और 24 सितंबर को नहीं चलेगी।

  • काठगोदाम-जम्मूतवी (12207) और जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 और 7, 14, 21, 28 सितंबर को रद्द रहेंगी।

  • काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल (12210) और कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम (12209) एक्सप्रेस भी 8, 15, 22, 29 और 9, 16, 23, 30 सितंबर को रद्द रहेंगी।

  • वहीं, गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा (14611) और कटरा-गाजीपुर सिटी (14612) एक्सप्रेस 5, 12, 19, 26 और 4, 11, 18, 25 सितंबर को बंद रहेंगी।

  • मार्ग परिवर्तन:

    • टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस (15092) अब साहिबाबाद–दिल्ली–दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से चलेगी।

    • काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस (15014) और आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (12225) साहिबाबाद–नई दिल्ली–दिल्ली मार्ग से संचालित होंगी।

    • दिल्ली-किशनगंज–नई दिल्ली–साहिबाबाद मार्ग पर कुछ ट्रेनों को मोड़ा गया है।

    स्टेशन बदलाव:

    • दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस (15035/15036) 4 सितंबर को दिल्ली स्टेशन की जगह आनंद विहार टर्मिनस से चलेगी और वहीं समाप्त होगी।

    • भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (15097) 4, 11, 18 सितंबर को और गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12587) 8, 15, 29 सितंबर को अब अम्बाला कैंट में ही समाप्त होंगी।

    • वहीं, जम्मूतवी-भागलपुर (15098) और जम्मूतवी-गोरखपुर (12588) एक्सप्रेस क्रमशः 9, 16, 30 और 6, 13, 20 सितंबर को जम्मूतवी की बजाय अम्बाला कैंट से शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.