वोट चोरी कर 50 साल तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी

Date:

 

देवेंद्र यादवकोटा राजस्थान
देवेंद्र यादव कोटा राजस्थान

 देश की सत्ता पर 50 साल तक भाजपा काबिज रहेगी इसकी पोल राहुल गांधी ने खोल दी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस दावे और रहस्य पर से, बिहार के सुपौल में 26 अगस्त मंगलवार के दिन वोटर के अधिकार यात्रा के दरमियान जनता को संबोधित करते हुए, पर्दा उठाया की अमित शाह यह दावा क्यों करते है कि भारतीय जनता पार्टी देश की सत्ता पर आगामी 50 साल तक शासन करेगी.

राहुल गांधी ने बताया कि अमित शाह इसलिए दावा करते हैं क्योंकि वह वोट की चोरी करते हैं और सत्ता में आते हैं, जनता सर्वोपरि है और जनता को किसी भी पार्टी की सत्ता को हटाने के लिए संविधान ने वोट का अधिकार दिया है जनता जिसे चाहे उसे सत्ता में बैठा सकती है और जिसे चाहे उसे सत्ता से हटा सकती है.

भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूचियो में धांधली कर सत्ता पर अभी तक काबिज है और इसी आइडिया से वह लंबे समय तक देश की सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों को अब कामयाब नहीं होने देगी अब हमने उनकी चोरी पकड़ ली है.

राहुल गांधी ने अमित शाह के दावे का खुलासा कर देश की राजनीति में सनसनी फैला दी ! इससे पूर्व 24 अगस्त को पूर्णिया में अपनी वोटर के अधिकार यात्रा के दरमियान जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि, देश पिछले 11 वर्षों में अनेक बड़ी-बड़ी घटना और दुर्घटनाएं घटी और जनता के सामने अनेक समस्याएं आई मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन घटनाओं और समस्याओं पर ना तो ध्यान दिया और नाही अपनी एक भी संवेदना व्यक्त की .

राहुल गांधी ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की आम जनता परेशान हुई देश का छोटा और मध्यम व्यापारी परेशान हुआ उसका धंधा खत्म हो गया देश के युवा बेरोजगार हो गए, देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है किसानों ने अपने हक के लिए लंबा संघर्ष किया संघर्ष के दरमियान जान गवाई लंबे समय से मणिपुर जल रहा है , पुलवामा और पहल गांव में आतंकी हमले हुए जिसमें हमारे नौजवान और पर्यटकों की मृत्यु हुई.

देश में अनेक प्राकृतिक आपदाओं के कारण जन और धन की हानि हुई, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं हुआ वह पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं गए राहुल गांधी ने बताया कि इसका एक ही कारण है क्योंकि उन्हें जनता के वोट से मतलब नहीं है.

क्योंकि वह जनता के वोट की चोरी कर चुनाव जीत रहे हैं यदि उन्हें जनता के वोट की चिंता होती तो वह विभिन्न घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त करते मगर उन्हें जनता की परवाह इसलिए नहीं है क्योंकि उन्हें मालूम है चुनाव कैसे जीता जाता है और भारतीय जनता पार्टी वोट की चोरी कर चुनाव जीत रही है !

2014 के बाद जब भी लोकसभा और विभिन्न राज्यों में विधानसभा के चुनाव होते थे तब राहुल गांधी जोर शोर से, नोटबंदी जीएसटी राफेल किसान आंदोलन महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को जोर- शोर से उठाते थे, मगर चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आता था और भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती थी, तब भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल गांधी के आरोप का जवाब देते थे कि यदि देश में यह तमाम समस्याएं हैं तो भारतीय जनता पार्टी चुनाव क्यों जीत रही है.

राहुल गांधी बिहार में अब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को और जनता के बीच यही बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में वोटो की चोरी करके चुनाव जीत रही है ! राहुल गांधी ने पहले 7 अगस्त को चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सचियो में की जा रही धांधलियों को मय प्रमाण के उजागर किया, और उसके बाद बिहार में राहुल गांधी ने वोटर के अधिकार यात्रा निकालकर, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और गृहमंत्री अमित शाह के उन दावों की हवा निकाल दी, कि भारतीय जनता पार्टी देश की सत्ता पर आगामी 50 साल तक राज करेगी.

भाजपा देश की सत्ता पर 50 साल तक काबिज रहेगी इसकी पोल राहुल गांधी ने खोल दी उन्होंने बताया कि भाजपा जनता के वोट से नहीं बल्कि वोट चोरी कर 50 साल तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अब अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी. हम वोट की चोरी नहीं होने देंगे !

26 अगस्त को राहुल गांधी को अपनी यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी का भी साथ मिला, सुपौल जहां राहुल गांधी की यात्रा को कामयाब बनाने की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीता रंजन को दी गई थी, यहां से रंजीता रंजन लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं पूर्णिया और सुपौल में पप्पू यादव का गहरा राजनीतिक और पारीवारीक प्रभाव है राहुल गांधी द्वारा अभी तक की बिहार में की गई यात्राओं में सबसे अधिक सफल यात्रा सुपौल में रही जहां लाखों की संख्या में जनसेलाब देखने को मिला !

सुपौल मैं राहुल गांधी के द्वारा दिया गया भाषण भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की चिंता को बढ़ाने वाला रहा क्योंकि सुपौल में राहुल गांधी ने बताया कि अमित शाह आगामी 50 साल तक देश की सत्ता पर राज करने की बात क्यों कह रहे हैं क्योंकि भाजपा वोट चोरी कर 50 साल तक देश की सत्ता पर राज करने का सपना देख रही है मगर कांग्रेस ,भाजपा नेताओं के सपने को साकार नहीं होने देगी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...