गुरुग्राम: मारुति में अल्फा वर्ष 2036 के लिए कारों की कल्पना पर की गई डिजायनिंग

गुरुग्राम, 12 नवंबर । मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुजुकी) ने अपने फ्लैगशिप ऑटोमोटिव डिजाइन कॉम्पिटिशन डिजाइनेक्सथॉन आयोजित की। यह कंपनी का दूसरा एडिशन था। इसमें भारत और विदेश के 70 से ज्यादा बड़े डिजाइन इंस्टिट्यूट के 450 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी बेहतर सोच और विचारों को डिजाइन के रूप में ढालते हुए वर्ष 2036 के लिए गाड़ी की कल्पना को उकेरा।

गुरुग्राम में कंपनी के इंडिया डिजाइन स्टूडियो में इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इसमें टीम आईईडी टोरिनो विजेता रही। पहले व दूसरे रनर-अप नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, गांधीनगर की टीमेें रहीं। टॉप तीन टीमों को नकद पुरस्कार और मारुति सुजुकी के इंडिया डिजाइन स्टूडियो में छह महीने की इंटर्नशिप का अवसर दिया गया है। चौथे से दसवें नंबर पर आने वाले फाइनलिस्ट को आगे इवैल्यूएशन के बाद इंटर्नशिप के मौकों के लिए माना जाएगा। स्टूडेंट्स को चैलेंज दिया गया कि एक ऐसी आइकॉनिक गाड़ी की कल्पना करें जिसे जेन-जेड और जेन अल्फा वर्ष 2036 में खरीदना चाहें। मारुति सुजुकी की डिजाइन स्टूडियो टीम द्वारा कई राउंड के इवैल्यूएशन और मेंटरशिप के बाद टॉप 10 टीमों ने गुरुग्राम में कंपनी के इंडिया डिजाइन स्टूडियो में हुए ग्रैंड फिनाले में 18 स्केल प्रोटोटाइप के जरिए अपने कॉन्सेप्ट पेश किए।

डिजाइनेक्सथॉन 2026 के बारे में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कस्टमर की उम्मीदें, लाइफस्टाइल और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी बदल रही हैं। उनका मानना है कि युवा दिमाग, अपने नए नजरिए और अलग सोच के साथ मोबिलिटी के भविष्य को बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े पैसेंजर व्हीकल मार्केट के तौर पर भारत में मोबिलिटी के भविष्य को बनाने के लिए बहुत सारे युवा टैलेंट और क्रिएटिव क्षमता रखते हंै। मारुति सुजुकी में हम इस टैलेंट को इंडस्ट्री से जोडऩे के लिए कमिटेड हैं। डिजाइनेक्सथॉन के जरिए हमारा मकसद ओपन इनोवेशन और सहयोग को बढ़ावा देना, उभरते हुए डिजाइनरों को आगे बढ़ाना और भारत में एक मजबूत डिजाइन इकोसिस्टम की नींव रखना है। उन्होंने जीतने वाली टीमों को उनके नए कॉन्सेप्ट, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी को एक साथ लाने के लिए बधाई दी। साथ ही सभी पार्टिसिपेंट्स की उनकी क्रिएटिविटी की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.