गुजरात भाजपा विधायकों के लिए EVM सेटिंग कराने वाला ओडियो वायरल

Date:

 

अहमदाबाद । भाजपा के विजय रूपानी एक बार फिर गुजरात की बागडौर सम्भालने जा रहे है। इन परिणामों के साथ ही कांग्रेस का सत्ता का वनवास अब 27 साल का हो गया। हालाँकि पीछले साढ़े तीन सालों में पहली बार कांग्रेस ने बड़ी मज़बूती के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। इसी का नतीजा था की प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में उतर गयी।

भाजपा 99 सीट जीतकर भले ही बहुमत हासिल कर चुकी है लेकिन विपक्षी दल ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे है, और असंतुष्ट दिख रहे हैं । इसके लिए सोशल मीडिया पर कई आँकड़े भी जारी किए जा रहे है। हैरत की बात यह है की इतना हो हल्ला हो रहा है लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अदालत का रूख नही किया है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ओडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा विधायक के क़रीबी को ईवीएम में सेटिंग करने की बात को सुना जारहा है ।

वायरल ओडियो के बारे में बताया जा रहा है की जो शख़्स ईवीएम में सेटिंग की बात कर रहा है वह राजू ठक्कर है। राजू, भाजपा विधायक सौरभ पटेल का नज़दीकी बताया जा रहा है। इसके अलावा वह पूर्व वार्ड प्रेज़िडेंट भी रह चुका है। ओडियो में राजू किसी राजेश आयरे के साथ बात कर रहा है। बातचीत में वह कह रहा है की उसने तीन सीटों की ईवीएम में सेटिंग करा दी है।

ईवीएम में सेटिंग का यह ओडियो फ़िलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लेकिन अभी तक इस ओडियो टेप की पुष्टि नही हुई है। अगर यह ओडियो सही है तो राजू ठक्कर की अभी तक गिरफ़्तारी हो जानी चाहिए थी। बता दे की सौरभ पटेल बोताद विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। वो चार बार यहाँ से विधायक रह चुके है लेकिन इस बारे वह केवल 906 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव जीते है।

पढ़िए क्या है ओडियो टेप में:

राजू ठक्कर:- फोन करता है…

सामने वाला- हेलो…

राजू- क्या कह रहे है सेठ?

सामनेवाला (राजेश आयरे)- बोलिये बोलिये

राजू ठक्कर- राजू ठक्कर…

सामने वाला- बोलिये बोलिए मजे में हैं…

राजू ठक्कर- मजे में एकदम…

सामने वाला- सुनाईए सुनाईए….

राजू ठक्कर- बस देखिये सेटिंग हो गया है न आप सबके evm मशीन में…

सामने वाला- ऐसा?

राजू ठक्कर- यस तपास (इंक्वरी) करवा लेना एकदम परफेक्ट….

सामने वाला- ऐसा

राजू ठक्कर- एक आपकी सीट, जितुभाई की और शैलेश सोट्टा की तीन सीटों का evm में सेटिंग हो गया है…

सामने वाला- एक चिराग जवेरी…

राजू ठक्कर- हम्म….

सामने वाला- ऐसा

राजू ठक्कर- जितुभाई….

सामने वाला- हां…

राजू ठक्कर- और शैलेश सोट्टा डभोई….

सामने वाला- अच्छा अच्छा अच्छा….

राजू ठक्कर- बिल्कुल डिक्लेअर ना करना एकदम घर के मानस (आदमी) है आप…

सामने वाला- अच्छा अच्छा….

राजू ठक्कर- हे ना…

सामने वाला- हां….

राजू ठक्कर- एकदम परफेक्ट, परफेक्ट नहीं तुजे बोलू सब तैयार करवाये एकदम परफेक्ट….

सामने वाला- हां….

राजू ठक्कर- ये एकदम अंगत न्यूज़ है मेरे पास हां…

सामने वाला- हां, हां, हां…

राजू ठक्कर- है ना, एक सीट….

सामने वाले- ओके

राजू ठक्कर- पर बी कॉंफिडेंट रखना एकदम….

सामने वाला- बराबर है….

राजू ठक्कर- हैं ना….

सामने वाला- हां….

राजू ठक्कर- बात लीकेज न हो….

सामने वाला- नहीं नहीं नहीं सवाल ही नहीं….

राजू ठक्कर- 3 सीटो का इंन लोगो ने कुछ ईवीएम में सेटिंग कर लिया है सब….

समने वाला- बराबर है….

राजू ठक्कर- डर लग रहा हे उन लोगों को इसलिए….अभी न्यूज़ आये इसलिए सीधा आपको ही कॉल किया

सामने वाला- क्या बात है….

राजू ठक्कर- ये एकदम परफेक्ट न्यूज़ है सर….

सामने वाला- है न?

राजू ठक्कर- पररफेक्ट न्यूज़ है बात लीकेज ना हो इतना धयान रखना….

सामने वाला- हां हां चोक्कस चोक्कस, हां…..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...