दुनिया की नजरों में आ गया है सरकार का ‘हिंदुत्व का एजेंडा’:मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले की पृष्ठभूमि में कहा कि ‘नुपुर शर्मा प्रकरण’ ने दिखाया है कि सरकार एवं भाजपा का ‘हिंदुत्व का एजेंडा’ अब दुनिया की नजरों में आ चुका है।

पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के ताजा संस्करण के संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि भाजपा सरकार ‘व्यवस्थित ढंग से चलाए जा रहे मुस्लिम विरोधी अभियान’ की अगुवाई कर रही है और ‘इस्लामोफोबिया’, इस्लाम को लेकर दुराग्रहको बढ़ावा दे रही है।

वामपंथी दल ने कहा कि देश के भीतर कानपुर में विरोध प्रदर्शन पर सख्ती की गई और कई मुसलमानों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया, लेकिन जब कतर और कुछ अन्य खाड़ी देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब किया एवं विरोध जताया तो भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित किया और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित किया.

भाजपा ने गत रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा में इस्लामोफोबिया निहित है। मुस्लिम विरोधी बयानबाजी भाजपा के आधिकारिक रुख का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.