दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मुलाकात में दिल्ली के सीएम ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था.

राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था. लेकिन चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को जीत मिली.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा था, “देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.”

6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है. विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.