देवरिया : लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को सफल बनाने में जुटी भाजपा, की तैयारी बैठक

देवरिया, 03 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में चार नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय औरा-चौरी में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रभारी देवेंद्र यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पदयात्रा को सफल बनाया जा सके।

जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हैं। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सक्रियता से निर्वहन कर रहे हैं।

बैठक में जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय और जितेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मार्कण्डेय गिरी, काशीपति शुक्ला, विनोद कुमार, रणविजय सिंह, संजय तिवारी, गोविंद चौरसिया, राहुल कुमार, शुभम मणि त्रिपाठी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.