अब नहीं रहा मोदी मैजिक : जिग्नेश मेवानी

गुजरात के विधानसभा चुनावो को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने निशाना साधा है. उन्होनें कहा कि अब पीएम की चुनावी रेलियों में लोगों का उत्साह नहीं रहा .

Gujarat Election 2022 :विधान सभा चुनावों में यूँ तो हर पार्टी अपनी विजय की बात कर रही है . इसी बीच गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने गुजरात के विधानसभा चुनावों में ताल ठोकते हुए राज्य में अपनी जीत का दावा किया है.

मेवानी ने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस जीत के साथ घर वापसी करेगी. द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में जिग्नेश मेवानी ने कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस पहले के मुकाबले ज़्यादा मजबूत है. कांग्रेस का राज्य में संगठन मज़बूत हुआ है .

पार्टी के पास हर बूथ में कार्यकर्ताओं कि भारी संख्या मौजूद हैं. इसके अलावा हर पंचायत में हमारे पास जनमित्र हैं. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बार बार गुजरात में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं.

पीएम मोदी पर जिग्नेश का निशाना

गुजरात विधान सभा में विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने प्रधानमंत्री पर सीधे निशाना साधा है. उन्होनें कहा कि अब नरेंद्र मोदी उस जोश के साथ चुनावी प्रचार नहीं करते हैं और न ही गुजरात की जनता से अपील करते हैं. अब चुनावी रैलियों में मोदी मैजिक खत्म हो गया है.

मेवानी ने बताय कि बीजेपी की रैली में सभी सरकारी कर्मचारी होते हैं. उन्हें निर्देश देकर रैली में आने के लिए कहा जाता है. और यह स्वाभाविक है की सरकारी कर्मचारियों में वह उत्साह क्योंकर हो सकता है जो पार्टी कार्यकर्ताओं में है .मेवानी ने यह भी कहा कि अब आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई किसी भी टिप्पणी पर कोई रिमार्क नहीं करते .

उन्होंने बताया कि अब लोगो को अहसास हो गया है कि बीजेपी की दादगिरी और तानाशाही बहुत बढ़ गई है.और लोकतान्त्रिक देश में तानाशाही किसी की भी देश के लिए घातक है .

नए गुजरात के निर्माण का नारा

जिग्नेश मेवानी ने बताया कि कांग्रेस इस बार गुजरात चुनाव में सकारात्मक,सक्रिय प्रगतिशील तथा समानता की सोच के साथ एक नया गुजरात बनाने के लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरी है. कांग्रेस ने 10 लाख का मुफ्त मेडीकल इंश्योरेंस देने, पुरानी पेंशन स्कीम, नए 3000 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों खोलने और कोरोना काल में अपनों को गवाने वालों को 4 लाख का मुआवजा देने का वादा भी किया है.

इस बार महंगाई और बेरोजगारी की समस्या पर प्रमुख रूप से फोकस हैं. इस चुनाव में महंगाई सबसे प्रमुख मुद्दा है क्योंकि समाज का हर वर्ग व् समुदाय महंगाई से परेशान हैं , जो पूंजीपति है उसको कोई चिंता मंहगाई की नहीं है .

चुनावी मैदान में ये है कांग्रेस की रणनीति

जिग्नेश मेवानी ने गुजरात चुनाव के सम्बन्ध में पार्टी रणनीति के बारे में बताया और कहा कि हमारी पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मार्गदर्शन लिया जाएगा. मेवानी ने यह भी बताया कि हम जानते हैं, गुजरात के दलित समुदाय के लोग कांग्रेस से क्या चाहते हैं.

इसके अलावा अमित चावड़ा, पीसीसी प्रमुख जगदीश ठाकुर और भरत सिंह सोलंकी ओबीसी जाति की जरूरतों से भलि भांति वाकिफ है. दूसरी ओर आदिवासी समुदाय से अनंत पटेल आदिवासी समुदाय में काफी अच्छी इमेज रखते हैं . ऐसे में राज्य में कांग्रेस की जीत की राह बहुत मुश्किल नहीं है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.