(AIUTC ) और आयुष मंत्रालय दिल्ली सरकार के तत्वावधान में फ्री स्वास्थ कैंप

दर्द ए दिल के वास्ते पैदा किया इंसान को
वर्ना ताअत के लिए कुछ कम न थे कर्रो बयाँ

नई दिल्ली :विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर दिल्ली स्तिथ सुंदरनगरी के स्नेहा पब्लिक स्कूल में 7 अप्रेल को आल इंडिया यूनानी टिब्बी कांग्रेस (AIUTC ) और आयुष मंत्रालय दिल्ली सरकार के तत्वावधान में फ्री स्वास्थ कैंप का भव्य आयोजन किया आयोजित किया गया .

जिसमें आने वाले लाभार्थियों की मुफ्त जांच और परामर्श के साथ सेहत से मुतालिक कई अहम् जानकारियां दी गईं . इस मौके पर डॉ सईद अहमद खान HOD सफ़दर जंग (यूनानी सेंटर) ने मजूद सभी लोगों को फैलने वाले नए संक्रमण से बचाव के तरीके और घरेलु उपचार भी साझा किये .डॉक्टर पारसवानी ने हजामा के लाभ बताये जबकि डॉ बदरुल इस्लाम ने योग के फायदों से भी अवगत कराया .

स्नेहा पब्लिक स्कूल के अहाते में इस भव्य स्वास्थ्य कैंप में हिस्सा लेने वाले देश के प्रसिद्द डॉक्टर और हकीमों में मुख्यतय सफदरजंग के यूनानी centre के HOD डॉ सईद अहमद खान , डॉ परस वानी मेडिकल अफसर यूनानी GTB हॉस्पिटल , दिल्ली गवर्नमेंट , Dr हबीबुल्लाह CMO तिहाड़ जेल ,डॉ बदरुल इस्लाम कैरानवी Founder / Developer Institute of Dr BIK yoga and Clinics ऑफ़ AYUSH Peramedics नई दिल्ली ,

डॉ रीनू कुमारी , Dr अल्ताफ अहमद Gen . Sectry AIUTC Delhi , डॉ अरशद ग़यास Unani medical Officer Haryana , श्री जुगल किशोर Director Sneha Public School , डॉ अतहर इलाही , डॉ अमरीना ,हकीम अताउर्रहमान अजमली MD A&S Pharmacy Delhi , हकीम ऐज़ाज़ अहमद ऐज़ाज़ी , हकीम बक़ाई , चौहान बांगर के पार्षद मुहम्मद ज़ुबैर अहमद ,

नौशाद स्काई , हकीम नौशाद सिद्दीकी अल सईद दवाख़ान दिल्ली , हकीम नरेश जैन , मुहम्मद सुहैल रहमानी ,हकीम सलाहुद्दीन देहलवी ,मुहम्मद सुहैल रहमानी समाज सेवी ,पूर्व विधायक वीर सिंह , मुहम्मद शाहिद मालिक समाज सेवी , आज़ाद सैफई , मुहम्मद सलीम अहमद . इत्यादि ने शिरकत की और अपनी अपनी अपनी सेवाएं भी उपलब्ध कराईं |

इस अवसर पर A&S के MD हकीम अताउर्रहमान अजमली ने सभी डॉक्टर्स और हकीमों का शाल पहनाकर स्वागत किया | साथ ही स्नेहा पब्लिक स्कूल, सुंदरनगरी के डायरेक्टर जुगल किशोर को भी सम्मानित किया गया | विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लगाए गए इस भव्य और विशाल कैंप में सैकड़ों लाभार्थियों ने हिस्सा लिया |

इस अवसर पर A&S फार्मेसी और अल-सईद दवाखाना की ओर से कई कीमती दवाओं का फ्री वितरण किया गया |स्नेहा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जुगल किशोर ने भी सभी डॉक्टर्स और हकीमों के साथ समाज सेवी , राजनीतिज्ञों और लाभार्थियों की भी आमद का शुक्रिया अदा किया |(Exclusive Times Of Pedia Special Correspondent )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.