जब किसी क़ौम में तालीम का चलन आम होजाये और फ़िज़ूल की रसूमात दूर हो जाएँ , सेहत ,स्वच्छता और सादगी का रिवाज हो जाए तो उस क़ौम को तरक़्क़ी करने से कोई नहीं रोक सकता
हमारा प्रयास , हर बच्चा हो शिक्षित और रहे स्वस्थ : आशु चौधरी

25 December 2023 को मुज़फ्फर नगर साँझक के चौधरी फार्म हाउस में 50 से ज़्यादा गैर सरकारी संस्थाओं का भव्य चिंतन शिविर लगाया गया , फोटो में देख सकते हैं प्रोग्राम की झलकियां
NEW DELHI /TOP BUREAU : देश में हर एक जाती का एक महत्त्व हैऔर उसकी कुछ ख़ुसुसियात भी होती हैं . जैसे जाट , गोरखा , सिक्ख , पठान , इत्यादि . ये सभी क़ौमें बहादुरी , जुझारूपन और उजड सवभाव के लिए जानी जाती हैं . मेहनत से पीछे नहीं हटती हैं वफादार होती हैं . किसानी , पहलवानी इनका शौक़ रहा है .
मगर हालिया कई वर्षों से इन सभी क़ौमों में तालीम और टेक्नोलॉजी की तरफ रुझान बढ़ा है . जो देश को नई दिशा दे सकता है . नई नस्ल में सामाजिक पहलुओं से कई तरह के सुधार देखे जा रहे हैं . मगर सोशल मीडिया के नकारात्मक असरात इन क़ौमों पर भी पड़ रहे हैं . लेकिन जिस क़ौम में फिक्रमंद और मुख़लिस लोग क़ौमों के रोशन मुस्तक़बिल का बीड़ा उठाते हैं तो इसके नतीजे भी दिखाई देते हैं .
इसी सिलसिले में 25 December 2023 को मुज़फ्फर नगर साँझक के चौधरी फार्म हाउस में 50 से ज़्यादा गैर सरकारी संस्थाओं का भव्य चिंतन शिविर लगाया गया . और इसकी ख़ास बात यह थी कि आयोजक संस्था ” मुस्लिम जाट फेडरेशन ” के ज़ेरे एहतमाम सोशल रिफार्मर अलाइंस द्वारा सामाजिक मुद्दों को लेकर सभी जातियों और वर्गों के ज़िम्मेदार इसमें शरीक थे . दिन भर के गहन चिंतन के बाद सर्व सम्मति से सभी प्रस्तावों पर सहमति जताई गयी .
विचार गोष्ठी में निम्न मुद्दों पर चिंतन किया गया .
– शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास, खेलो में प्रतिभागिता और प्रतियोगिताएं का आयोजन कराना , स्वच्छता , फ़िज़ूल रिवाज , सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सुरक्षा , सांप्रदायिक सोहाद्र , सरकारी योजनाओं का प्रचार जैसे इत्यादि मुद्दे शामिल रहे .
– गहन चर्चा के पश्चात निम्न विषयो पर निर्णय लिया गया.
-समाज को शिक्षित बनाने के सम्बन्ध में शिक्षा को प्राथमिकता दी जाये . शिक्षाविदों के संरक्षण और CONSULTANCY में जगह जगह वर्कशॉप्स की जाएँगी . साथ ही Junior school level से ही बच्चों की Counceling Programme रखे जायेंगे .
-मुस्लिम समाज में मृत्यु भोज में आम खाना न किया जायेगा . बाहर से शरीक होने वाले रिश्तेदारों और मित्रों के लिए सादे खाने का इंतज़ाम ज़रुरत के दर्जे में किया जायेगा . इसके साथ ही कुछ संगठनो के अध्यक्ष ने मर्गत में खाना ना लेने की बात भी कही और उसपर अमल भी करके दिखाया है.
-दूसरा स्वच्छता (तहरीक ए सफाई ) के लिए सच्चाई से धरातल पर काम किया जायेगा .
– मुस्लिम समाज से लफ्ज़ शादी को सिरे से ख़ारिज करना और निकाह को सुन्नत तरीक़े पर लाने के लिए जगह जगह मस्जिदों और चौपालों में प्रोग्राम करवाए जायेंगे . शादियों के बेजा इसराफ़ से उम्मत को बचाकर उनकी रक़म को उनके परिवार और नस्लों की तालीम , सेहत और अदालती सहूलतों पर लगाए जाने की तरतीब बनाई जाएगी . वलीमे में फिजूल खर्ची और दिखावे की लानत को ख़त्म करवाने की तरग़ीब दी जायेगी .
– शोहर – बीवी के या कुनबों के बीच ना इत्तिफ़ाक़ी को ख़तम कराने की कोशिश करना . पुलिस या अदालत तक मामले जाने से रोकने की हत्तुल इमकान कोशिश करना . इसमें दारुल क़ज़ा जैसी संस्थाओं की मदद लेना . और उनकी शराकत से मसलों का हल तलाश किया जाएगा .
– एक गाँव एक गेम जिसके अंतर्गत प्रत्येक गाँव मे खेलों के आयोजन कराये जायेंगे .जिससे प्रतिभा को उजागर किया जाए , इसकी तरतीब बनाकर काम किया जायेगा.और इसमें सरकारी स्तर पर जिला और राज्ये में खिलाडियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा कराई जाएगी .
प्रोग्राम मे जिन संगठनों , संस्थाओं और समाज सेवियों ने हिस्सा लिया उनके नाम इस प्रकार हैं .
1– चौधरी राकिब खोखर समाजसेवी और शिक्षाविद( अध्यक्ष DMGM )
2-सलीम चौधरी (जिला पंचायत,संरक्षक FMJA)
3-आशु चौधरी (अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम जाट एसोसिएशंस )
4-डॉ शकील अहमद बागपत (चेयरमैन ऑल इंडिया मुस्लिम काउंसिल)
5-मौलाना नूरहसन साहब फेडरेशन कोषाध्यक्ष (अल फ़ुरक़ान चेरिटेबल ट्रस्ट , G.H. public school )
6-उस्मान इंजीनियर साहब (MMWS)
7-कलीम त्यागी जी (UDO )
8-तहसीन असारवी (UDO कनविनर सोशल एक्टिविस्ट )
9-ज़रार चौधरी (अंजुमन सोसायटी )
10-शहजाद त्यागी (महासचिव मुस्लिम त्यागी एजुकेशन सोसायटी )
11-अताउर्राह्मान अजमली (Managing Director A&S pharmecy)

12-मास्टर रईसुद्दीन (प्रदेश उपाध्यक्ष उर्दू टीचर एसोसिएशन )
13-गुलफाम इंजीनियर साहब (फेडरेशन वोलिंटियर )
14-लुक़मान चौधरी (रूबी इंजीनियरिंग)
15-डॉक्टर तनवीर चौधरी सचिव फेडरेशन (अध्यक्ष जन आवाज समिति मिलाना )
16-क़ारी साबिर साहब , महासचिव फेडरेशन (रॉयल चौधरी फाउंडेशन ) (जमियत उलेमा हिंद बागपत)
17-अब्दुल सलाम मंसूरी (अध्यक्ष मंसूरी वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश)
18-अफजाल अहमद (अध्यक्ष फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी )
19-मुशर्रफ़ सिद्दीकी (अध्यक्ष मुज़फ्फरनगर मिडिया क्लब )
20-यूसुफ मंसूरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मुस्लिम समाज दिल्ली )
21-मोहम्मद इनाम गौढ़ (जिला प्रभारी अमन के सिपाही )
22-अरशद मंसूरी (अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ )
23-इरफ़ान चौधरी (फेडरेशन उपकोषाध्यक्ष )
24-हाफ़िज़ मोहम्मद ख़ालिद (अध्यक्ष सामाजिक वेलफेयर ट्रस्ट )
25-मोहम्मद सलीम चौधरी (WHO )
26-चौधरी माजिद ठाकरान (सुपर फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम जाट संगठन अध्यक्ष)
27-नूर हसन बालियान (सुपर फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम जाट संगठन कार्यकारिणी सदस्य)
28-MS बालियान बालियान (फाउंडर ऑफ़ सुपर फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम जाट एसोसिएशन)
29-फ़ुरक़ान चौधरी (कसेरवा संरक्षक सुपर फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट एसोसिएशन)
30-मास्टऱ शकील चौधरी (हरसौली मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल कसेरवा )
31-मास्टर इसरार (अध्यक्ष अमन भाई चारा, संपादक विश्व भाई चारा )
33-चौधरी गुलफ़ाम (असारा )
34-क़ासिम खोकर( प्रधान करावल नगर )
35-शादाब अली मंसूरी (ME&WS UP)
36-साजिद त्यागी जी (डायरेक्टर गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज )
37-नूरा बालियान (भारतीय किसान यूनियन उपाध्यक्ष गांव कसेरवा)
38-हाजी जाकिर ( बुढ़ाना ) समाज सेवी
39-महबूब अली (कल्याणपुर) समाज सेवी
40-भूरा प्रधान जी समाज सेवी
41-मास्टर हकीम राव (जिला महासचिव मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन )
42-मास्टर उस्मान साहब (MJPM मुस्लिम जाट प्रोग्रेस मिशन)
43-अरशद मंसूरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ )
44-साबिर बालियान (छात्र नेता DAV कॉलेज मुज़फ्फरनगर )
45-तंसीर चौधरी (प्रिंसिपल MRD पब्लिक स्कूल )
46-एडवोकेट मोहम्मद शौकीन समाज सेवी
47-वालीम भाई खजुरी दिल्ली समाज सेवी
48-साजिद चौधरी (दिल्ली समाज सेवी )
49-एडवोकेट अमजद चौधरी समाज सेवी
50-फ़रमान चौधरी ( नरा ) युवा एकता समिति
51-साजिद चौधरी (प्रवक्ता FMJA )
52-मेहंदी हसन असारा समाज सेवी
53-फ़रमान अब्बासी (मिडिया )
54-नौशाद साहब (स्कूल प्रबंधक )
55-नाज़िम चौधरी (सोशल एक्टिविस्ट FMJA)
56-मुशरत चौधरी समाज सेवी
57-इंजीनियर मुस्तकीम मंसूरी समाज सेवी
58-मौ. वाज़िद मंसूरी समाज सेवी
59-यूसुफ चौधरी संरक्षक (FMJA )
60-फारुख तोमर (मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन )
इस अवसर पर टाइम्स ऑफ़ पीडिया ग्रुप DELHI की जानिब से दर्जनभर महानुभावों को EXCELLENCE AWARDS 2023 से सम्मानित भी किया गया . चौधरी फार्म हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस भव्य संगोष्ठी में आये सभी मेहमानों का इस्तक़बाल किया गया और लज़ीज़ व्यंजनों के साथ लंच का इंतज़ाम किया गया .
इस तारीख़ी और भव्य विचार संगोष्ठी की मेज़बानी फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम जाट एसोसिएशन्स ने की . प्रोग्राम की सदारत यूसुफ चौधरी नरा ने की . मीटिंग पूरी तरह से अराजनैतिक (ग़ैर सियासी ) रही . फेडरेशन के अध्यक्ष आशु चौधरी ने संगोष्ठी में राज्यों से पहुँचे संस्थाओं के ज़िम्मेदारों और समाज सेवियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओ का शुक्रिया अदा किया.साथ ही सभी वॉलेंटियर्स के सहयोग को सराहा गया और उनका शुक्रिया अदा किया गया .TOP BUREAU
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs


