घुटने की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलो से मेरी कॉम ने लिए नाम वापस

Date:

अनुभवी भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को घुटने में चोट लगने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के 48 किग्रा के ट्रायल के बीच में ही हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। छह बार की विश्व चैंपियन 48 किग्रा सेमीफाइनल के पहले राउंड में अपना बांया घुटना मुड़ा बैठीं। इससे वह राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पायेंगी, जिसमें वह पिछले 2018 चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थीं।
उनके हटने से हरियाणा की नीतू ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने एक बयान में कहा, ”छह बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम शुक्रवार को लगी चोट के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेलां के लिये चल रहे महिला मुक्केबाजी ट्रायल्स से हट गयी हैं। ”

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को बाउट के पहले ही दौर में रिंग में गिर गयी। 39 साल की इस खिलाड़ी ने उठ कर प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश की लेकिन एक दो मुक्का लगने के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बायां पैर पकड़ कर बैठ गयी।इस साल अपने पदार्पण में प्रतिष्ठित स्ट्रैंद्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू का सामना अब राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाने के लिये मंजू रानी से होगा।

सबसे सफल भारतीय मुक्केबाज ने अगले महीने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान देने के लिए विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों से नाम वापस ले लिया था। मणिपुर की इस मुक्केबाज के घुटने पर पट्टी बांधी गयी और स्कैन के लिय अस्पताल ले जाया गया।

मैरीकॉम ने का पिछला टूर्नामेंट तोक्यो ओलंपिक था जिसमें वह प्री क्वार्टर तक पहुंची थीं और कड़ी चुनौती देने के बाद हार गयी थीं। कई बार एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मैरीकॉम ने अगले महीने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान लगाने के लिये पिछले महीने समाप्त हुई विश्व चैम्पियनशिप और स्थगित हुए एशियाई खेलों से भी हटने का फैसला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोनम वांगचुक की रिहाई लोकतंत्र की जीत

सोनम वांगचूक की रिहाई लद्दाख के संघर्ष और लोकतांत्रिक...

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीख़ों का ऐलान आज

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पर दी जानकारी

ईरान के विदेश मंत्री ने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा...

Dubai Police Academy to Prepare Elite Police Personnel

Dubai Police Academy to Operate Under New Law Issued...