22 राज्यों में तेज़ बारिश, आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी

देश के 22 राज्यों में तेज़ बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है India Meteorological Department (IMD) या भारतीय मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए 22 राज्यों में तेज़ बारिश, आंधी, बिजली गिरने और 50–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

किन राज्यों में अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज़ आंधी का भी खतरा बना हुआ है।

मुंबई और महाराष्ट्र में सबसे अधिक असर

मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। सुरक्षा को देखते हुए कई स्थानों पर स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद में आज हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। इससे पिछले कुछ दिनों की उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग की सलाह

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
  • बिजली कड़कने के समय खुले मैदान या ऊँचे स्थानों पर न जाएँ।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।

Edited by Ali Aadil khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.