‘किसान यात्रा’ के दौरान राहुल पर फेंका जूता , कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना

Date:

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जारी एक रोडशो के दौरान सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंके जाने की ख़बर है. जूता फेंकने वाले 25-वर्षीय अनूप मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया है.

राहुल गांधी ने अपनी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं एक बस पर सवार होकर जा रहा था और मुझ पर जूता फेंका गया. आज हम कामयाब रैलियां कर रहे हैं , मैं बीजेपी और आरएसएस से कहना चाहता हूं कि आप मुझपर जितने मर्जी जूते फेंकें, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा. गाँधी ने कहा हम क़ुरबानी देते आये हैं ,और आइंदा भी देश के लिए क़ुरबानी को तैयार हैं . मैं प्यार और भाईचारे में हमेशा विश्वास रखता और आप सिर्फ नफरत में , आप नफरत से चिपके रहो .
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि जिस समय राहुल गांधी की ओर जूता फेंका गया उस समय वह लखनऊ से करीब 85 किमी दूर सीतापुर शहर में एक खुले वाहन पर यात्रा कर रहे थे. यह उनके पीछे एक व्यक्ति को लगा.

देश के सबसे ज्यादा सुरक्षा वाले नेताओं में से एक राहुल गांधी की तरफ जूता फेंकने वाले अनूप मिश्रा ने दावा किया कि वह एक पत्रकार हैं. उसने कहा, ‘कांग्रेस ने पिछले 60 साल में देश को बर्बाद कर दिया है. मैं पिछले दो साल से पत्रकार हूं और मैं जानता हूं जब ये लोग सत्ता में थे, तब इन्होंने क्या किया?’

बता दें कि 45 वर्षीय राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में महीने भर की ‘किसान यात्रा’ पर हैं. राज्य में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव तय हैं. उन्होंने अब तक 2200 किमी से ज्यादा की यात्रा कर ली है और अभी उनकी यात्रा करीब दो हफ्ते और चलनी है.
इस घटना के बाद राहुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Madani Stresses Consultation and Community Development Through Model Mosque Initiative

Jamiat Ulama-i-Hind Concludes Biannual Session in Port Blair, Unveiling...

बाबा के उसूलों को जिया जाए, जन्मदिन का ड्रामा नहीं

  👏😌राकेश मनचंदा चौदह अप्रैल को हम बरसों से अंबेडकर जयंती...

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...