यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत,CM योगी के घर में घुसी नादिरा

Date:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू चला या EVM का इसका खुलासा होना बाक़ी है . फिलहाल मेयर की 16 सीटों में से 14 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है जबकि मेरठ की मेयर सीट बसपा के खाते में गई है  इस चुनाव की ख़ास बात यह रही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की गोरखपुर के वॉर्ड नंबर 68 से बीजेपी उम्मीदवार माया त्रिपाठी चुनाव हार गई हैं. यहां से निर्दलीय उम्मीदवार नादिर ने जीत दर्ज कर यह बता दिया है की जादू योगी का नहीं मशीन का होसकता है .अन्यथा योगी के घर पर क़ब्ज़ा न होता . कुछ विशेषज्ञों का मानना है की यह जान बूझकर कराया गया ताकि मशीनों की गड़बड़ी का शक पैदा ही न होसके .याद रहे इस वॉर्ड में ही गोरखनाथ मंदिर स्थित है. वहीं कांग्रेस के गढ़ अमेठी में बीजेपी को सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 के नतीजे भी बीजेपी के पक्ष में रहे ,इन चुनावों में नगर निगम क्षेत्रों में सबसे कम मत प्रतिशत रहा . नगर निगम में औसतन 41.26 , वहीं नगर पालिकाओं में 58.15 फीसदी और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान हुआ है.जबकि इलाहाबाद में सबसे कम 30.47 प्रतिशत मत पड़े.

यूपी निकाय चुनाव तीन चरणों में हुए जो क्रमश: 22, 26 और 29 नवंबर को रहे . इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे. यूपी निकाय चुनाव के नतीजों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साख से जोड़कर देखा जा रहा था . उन्होंने इन चुनावों में प्रचार की शुरुआत 14 नवंबर को अयोध्या से की थी, एक महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 रैलियां कीं, इस दौरान वो सभी 16 ज़िलों में गए जहां नगर निगम चुनाव हुए.याद रहे 2012 में मेयर चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 10 सीटें जीती थीं.टॉप ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...